चीन से शुर होने वाला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है, कोरोना वायरस को लेकर पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है लोग एक दूसरों के पास जाने से कतराते हैं. यह संक्रमण बिमारी अब भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है.
वहीं इस खरतरनाक बिमारी को लेकर भारतीय टीम के उप कप्तान और ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने पुरे देशवासियों को इस बिमारी से सतर्क रहने की सलाह दी है. इतना नहीं उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके लिए एक पोस्ट भी किया है. जिसमे सावधान रहने की बात कर रहे हैं.
रोहित ने कहा, पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं, हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़े. उन्होंने आगे कहा कि मैं उन डॉक्टरों को धन्यवाद करना चाहूंगा जो अपने जान को जोखिम में डाल कर वायरस से पीड़ित लोगों को जीवनदान देने में लगे हैं.
Rohit Sharma (@ImRo45) March 16, 2020
भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 119 हो गए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है. और 13 लोगों को ठीक भी किया गया है. तमाम राज्य की सरकारों ने इस बीमारी से निपटने के लिए लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी है और स्कूल, मॉल, सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं.