कोरोना का कहर: देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 119, बंद किया गया सिद्धि विनायक मंदिर

देश में कोरोना का कहर जारी है और लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 119 हो चुके हैं. इस बीच कोरोना के चलते मुंबई स्थित सिद्ध विनायक मंदिर के लिए अहम फैसला लिया गया है. सिद्ध विनायक ट्रस्ट ने 16 मार्च की शाम 7 बजे से मंदिर को बंद करने का फैसला किया है. अगले फैसले तक मंदिर को बंद रखने का फैसला किया गया है.

बता दें कि

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाने के लिए निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद लोग मंदिर आ रहे थे. इसलिए ट्रस्ट ने मंदिर बंद करने का फैसला लिया है.

इससे पहले सिद्धि विनायक मंदिर में पुजारियों को मास्क पहने हुए देखा गया और प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं के हाथों पर सैनिटाइज़र लगाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *