बीजेपी विधायकों को मानेसर भेजने की तैयारी, SC में कल फ्लोर टेस्ट मामले की सुनवाई

मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम के बीच न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और हेमंत गुप्ता की पीठ के समक्ष सुप्रीम कोर्ट में कल फ्लोर टेस्ट मामले की सुनवाई होगी.

इसके पहले राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ को कल (17 मार्च) बहुमत साबित करने को कहा है. इस बाबत एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि अगर कमलनाथ सरकार बहुमत साबित नहीं करेगी तो उसे अल्पमत में माना जाएगा.

इस बीच खबर ये आ रही है कि बीजेपी विधायकों को फिर से भोपाल से मानेसर भेजने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि इस मामले में भाजपा द्वारा दाखिल याचिका पर मंगलवार को सर्वोच्च अदालत में सुनवाई भी होनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *