कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश भर में है। विश्व भर में फैला हुआ है यह वायरस का बिहार में कोई असर नहीं है। इस बात कि पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की है। बिहार में कोरोना संदिग्धों की 52 मामलों की जांच की गयी और सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर हम पूरी तरह से सचेत हैं। पूरी तैयारी और सावधानी बरती जा रही है। अभी तक 52 सैंपल लिए गए हैं, लेकिन किसी का भी कोरोना पॉजिटिव मरीज बिहार में नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बिहार के सात जिले जो नेपाल के बॉर्डर पर हैं, वहां स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अपर निदेशक अधिकारी को 7 जिलों में नियुक्त किया है। 4 निदेशक और प्रमुख स्तर अधिकारी सारे मेडिकल कॉलेज का देखरेख करेंगे, जहां सैंपल की जांच हो रही है।
उन्होंने बताया कि पटना और गया एयरपोर्ट पर भी लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होनें बताय़ा कि गया एयरपोर्ट पर अब तक 19026 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। वहीं पटना एयरपोर्ट पर भी स्क्रीनिंग किया जा रहा है। मंगल पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में किसी तरह डरने की जरूरत नहीं है। बस लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है। थोड़ी सी सावधानी से इस बड़ी बीमारी से आसानी से निपटा जा सकता है।