सोशल मीडिया पर हर रोज़ कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, कभी वह वीडियो जानवर का वायरल होता हैं तो कभी पक्षी का तो कभी किसी इंसान का. लेकिन इस वार जो वीडियो वायरल हो रहा हैं, वो दो दोस्त का हैं. जिसे देख आप काफ़ी खुश हो जाएंगे. इस वायरल हुई वीडियो में यह साफ़ पता चलता है कि क्रिकेटर्स के बीच कितना अच्छा बॉन्ड और प्यार या फ़िर दोस्ती होती है.
View this post on Instagram
आप सभी यह जानते ही होंगे कि आईपीएल शुरू होने वाले है, और काफी समय बाद महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला मैदान पर चलते हुए नहीं दिखाई दिया है. लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के लिए प्रैक्टिस सेशन शुरू कर दिया है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को देखते ही सुरेश रैना भाग कर आये, और उन्हें लगा लिया सुरेश रैना ने माही को किस किया. फ़िर उनका स्वागत किया. आपको बता दे कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा हैं, साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिकिया भी दे रहे हैं.