Oppo A31 भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है. इस फोन को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है.
हालाँकि भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक टीजर जारी नहीं किया गया है.
लॉन्च होने के बाद ग्राहक इस स्मार्टफोन को फैंटेसी वाइट और मिस्ट्री ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक Oppo A31 को भारत में 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत भारत में 13,500 रुपये के आसपास हो सकती है.