ट्रंप के दौरे पर भिड़ी कांग्रेस और BJP, पूछा कांग्रेस को क्यों है परेशानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये थे जिसका आज बीजेपी ने जवाब देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिन्ह बढ़े हैं, ऐसे में नाखुश होकर सवाल-जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता है.

दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने ट्रंप के स्वागत में खर्च हो रहे पैसों को लेकर सवाल खड़े किये थे.प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है, समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं. क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *