सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो हमेशा देखने को मिलता हैं. जिसमे इंसान द्वारा जानवर की जान बचाई जाती हैँ. लेकिन ऐसा वीडियो कभी-कभी ही देखने को मिलता है जिसमे जानवर द्वारा इंसान की जान बचाई जाती हैं. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा हैं, जिसमे जंगली हाथी द्वारा इंसान का जान बाल-बाल बचाया जा रहा हैं.
36 सेकंड का यह वीडियो आईएफएस अधिकारी द्वारा ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया हैं. किस प्रकार से सड़क को पार करने के लिए एक हाथी तेजी के साथ आ रहा तभी उसके बगल से बाइक सवार अचानक निकल पड़ा। बाइक और हाथी के बीच महज कुछ इंच का फासला ही दिख रहा है। कुछ सेकंड्स की चाल होती तो शाय हाथी इस बाइक सवार को पटक सकता था। यहाँ देखे यह हैरान करने वाला वीडियो-
You know what is most difficult part of #wildlife management. Managing the #humans. Even after blocking the road by staff this person decided to cross it while others were waiting. Just missed by fraction of a second from becoming a memory. Dont do this ever. pic.twitter.com/CbL0e3gCDj
Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) February 7, 2020
लोग इस वीडियो को देखकर युवक की लापरवाही बता रहे हैं. क्योंकि वन विभाग के लोगो द्वारा वहां हाथी को रास्ता पार करवाने के लिए रोका गया था. जिबकी वह युवक जल्दीबाजी दिखते हुए सड़क पार कर रहा था. जिसे लोग उसका लापरवाही बता रहे हैं.