प्रिंस के लिए मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, कांग्रेस ने साधा निशाना

पाकिस्तान के दौरे के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत दौरे पर पहुंचे हैं.प्रोटोकॉल तोड़ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद प्रिंस को एअरपोर्ट लेने पहुंचे और वहां उनको गले लगाकर स्वागत किया. प्रधानमंत्री की सऊदी प्रिंस के साथ हंसती हुई वायरल हो रही है. लेकिन प्रधानमंत्री की यह हरकत रास नहीं आई.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो सऊदी अरब पाकिस्तान की आर्थिक मदद कर रहा है उसके स्वागत में प्रधानमंत्री पलक पांवड़े बिछा रहे हैं.

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ‘राष्ट्रहित बनाम मोदी जी की गले मिलने की नीति: जिस सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर दिए और उसकी तारीफ की, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ दी. क्या पुलवामा के शहीदों को याद करने का यही तरीका है?

आपको बता दें भारत से पहले प्रिंस पाकिस्तान यात्रा पर पहुँचे थे जहाँ उन्होंने पाकिस्तान की 20 अरब डॉलर की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है, इसके अलावा उन्होंने कहा है कि वह सऊदी अरब में पाकिस्तान के ब्रांड ऐंबैस्डर हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *