3 महीने में शुरू हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ में CAA के समर्थन में रैली को संबोधित किया। यह रैली लखनऊ बंगला बाजार स्थित राम कथा पार्क में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया।

Press Trust of India (@PTI_News) January 21, 2020

इस रैली में अमित शाह ने CAA के अलावा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी कहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तीन महीने के अंदर आसमान छूता हुआ मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, आक्रमणकारियों ने 500 साल पहले भगवान राम का मंदिर तोड़ दिया। उसके बाद लाखों लोग आंदोलित हुए, कई ने शहादत दी। मगर कांग्रेस ने अपनी सरकार रहते श्रीराम का मंदिर नहीं बनने दिया। अमित शाह ने आगे कहा, तीन महीने में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *