UP: पसमांदा के दिल में जगह बनाने को तैयार बीजेपी, 15 जनवरी से शुरू होगी Shukriya Modi Bhaijaan Compaign

Shukriya Modi Bhaijaan Compaign: देश की शीर्ष सत्ता पर काबिज बीजेपी हिन्दू राजनीति की पक्षधर पार्टी माना जाता है। कहा जाता है कि बीजेपी धर्म के नाम पर भेदभाव करती है और मुस्लिमों से दूरी बनाकर रखती है। आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब अल्पसंख्यकों के दिल में उतरने के लिए बेताब दिख रही है। 

मुस्लिमों के दिल में जगह बनाने की कोशिश

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पसमांदा मुस्लिमों के साथ संवाद किया। बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश में पसमांदा मुस्लिम पहली पसंद बने हुए हैं। अब बीजेपी 15 जनवरी से शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान (Shukriya Modi Bhaijaan Compaign) की शुरुआत करने जा रही है। जिसके तहत पार्टी अल्पसंख्यकों के दिल में बीजीपी के लिए जगह बनाने का प्रयास करेगी।

इस अभियान का स्लोगन “ना दूरी है, ना खाई है-मोदी हमारा भाई है” रखा गया है। इस अभियान को शुरू करने का फैसला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से 15 जनवरी दोपहर 2 बजे शुरू होगा। जिसका नेतृत्व कुंवर बासित अली के संरक्षण में किया जाएगा।   

देशभर से आएगी मुस्लिम महिलाएं

बता दें कि, 15 जनवरी को लखनऊ में चलने वाले इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली, राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Read Also: Politics: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दो फाड़ कांग्रेस, दिग्गज नेता ने दी पार्टी को परिणाम भुगतने की चेतावनी

लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर की मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी को शुक्रिया अदा करेंगी। ये वो मुस्लिम महिला होंगी जिन्हें मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। बता दें कि, केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती है। जिससे उनकी जिंदगी में सुधार हो और उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब दो हज़ार सम्मेलन होंगे जहां मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाली मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी को ‘शुक्रिया भाईजान’ कहेंगी।

Read Also: Divya Pahuja Hatyakand: दिव्या पाहुजा की लाश लेकर भागने वाला बलराज गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खोले कई राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *