विधान सभा चुनाव से पहले तेज प्रताप एलपी आंदोलन कर भरेंगे हुंकार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार की सियासत में नई हुंकार भड़ने जा रहे है। तेजप्रताप लालू प्रसाद के नाम से एक आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे है। यह आंदोलन छात्र राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बैनर तले होने जा रहा है।

बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव भी राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने छात्र आरजेडी की कमेटी को भंग कर जनवरी में नई कमेटी के विस्तार की बात कही की है। साथ ही जेपी आंदोलन की तर्ज पर एलपी (लालू प्रसाद) आंदोलन चलाने का एलान किया है। जानकारी हो कि लालू यादव ने उन्हें छात्र आरजेडी की कमान सौंप रखी है।

नए साल में छात्र आरजेडी की नयी कमेटी का विस्तार किया जाएगा एवं कर्मठ लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी जिनके नेतृत्व में छात्र, बेरोजगार, किसानों के हक के लिए राष्ट्रव्यापी LP आंदोलन की शुरुआत की जा रही है।

तेज प्रताप ने यह जानकारी अपनेअधिकारीकट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। पिता लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी एक तस्वीर डाल एक नारा लिखा है- जब-जब छात्र बोला है। राज सिंहासन डोला है।

Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 29, 2019

तेज प्रताप की इस हुंकार ने बिहार में सियासी उबाल मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *