भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे बन गए हैं. बता दें कि जनरल रावत ने लेफ्टिनेंट नरवाणे को बैटन सौंप दी है. इससे पहले सुबह जनरल रावत की विदाई के अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. सेनाध्यक्ष पद से बेशक जनरल रावत आज सेनानिवृत्त हो गए हैं लेकिन वह कल देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस का पद संभालेंगे.
ANI (@ANI) December 31, 2019
बता दें कि
मनोज मुकुंद नरवणे अभी तक आर्मी के उप प्रमुख थे. आर्मी चीफ बनते ही वे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल 13 लाख थल सैनिकों के मुखिया बन गए हैं. आर्मी के वाइस चीफ बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे इस्टर्न कमांड के प्रमुख थे. इस्टर्न कमांड भारत-चीन की 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है.