आज साल का अंतिम दिन है. आने वाले साल को लेकर हर लेकर हर जगह कड़ी-कड़ी और बेहतर सुरक्षा देने को लखनऊ पुलिस प्रयासरत है. हर जगह अराजक तत्व व नए वर्ष पर जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पूरी तरह से निगरानी रखेगी.
इस जांच पड़ताल को लेकर देर शाम एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के द्वारा हज़रतगंज चौराहे पर विशेष जांच होगी। जिस जांच में ब्रीथ एनालाइजर के द्वारा नशीले पदार्थ ना ले जाने को लेकर चेकिंग होगी।
बता दे कि, हज़रतगंज में ड्यूटी के दौरान 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं सुरेश चंद्र रावत ने बताया की आज रात 10 बजे तक ही शराब का दुकान खुली रहेगी और जिस बार के पास लाइसेंस है उसे 12:30 बजे तक खुला रहने का आदेश हैं.