T2O विश्वकप शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का मैच, पढ़िए पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup Schedule: आईपीएल के बाद इस साल टी-20 विश्वकप आयोजित होना है। जिसको लेकर आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। विश्वकप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। यह मैच वेस्टइंडीज औऱ यूएसए के कुल 9 मैदानों पर खेले जाएंगे। विश्वकप का आगाज एक जून को यूएसए और कनाडा के बीच मैच के साथ होगा।

26 और 27 जून को विश्वकप के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए बारिश को लेकर रिजर्व डे भी रखा गया है। बता दें कि, भारतीय टीम को आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

9 जून को होगी भारत पाक की भिड़ंत

भारतीय टीम के शुरुआती तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलेगी। भारत का दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के साथ होगा। जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा ग्रुप मुकाबला 12 जून को यूएसए के साथ खेलेगी। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा।

read also: Rajasthan: प्रदेश में विभागों का बंटवारा, भजनलाल को मिले 8 विभाग और दीया कुमारी के पास रहेंगे 6 मंत्रालय, पढ़िए पूरी ख़बर

भारतीय टीम का शेड्यूल…

5 जून – Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क

9 जून – VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क

12 जून – VS यूएसए, न्यूयॉर्क

15 जून – VS कनाडा, फ्लोरिडा

टी-20 विश्वकप में रहेंगे चार ग्रुप…

ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए

ग्रुप B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप C- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप D- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

आपको बता दें ग्रुप स्टेज के मुकाबले एक जून से लेकर 18 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जून से लेकर 24 जून तक सुपर 8 स्टेज के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 जून को होंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मैच 29 जून को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *