Rajasthan: नए साल पर भजनलाल सरकार का 70 लाख परिवारों को तोहफा, 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Rajasthan Ujjwala Cylinder Price: नए साल पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। 70 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। परिवार की महिला मुखियाओं को यह सुविधा एक जनवरी, 2024 से मिलेगी। लाभार्थी महिलाओं के खाते में सीधे सब्सिडी डाली जाएगी।

बता दें कि, उज्ज्वला योजना के 70 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों को राज्य सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को टोंक में विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं के साथ संवाद किया। संवाद में सीएम ने कहा कि चुनाव में जारी किए गए संकल्प-पत्र में सस्ता गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। यह वादा एक जनवरी से पूरा हो जाएगा।

मजबूत होगी कानून व्यवस्था- सीएम

सीएम ने आगे कहा कि आने वाले समय में कई और वादों को पूरा जाएगा। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं को अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं को व्यवस्थित करवाया जाएगा। गहलोत सरकार में 19 में से 17 परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए थे। इस तरह के समूहों को बीजेपी सरकार जरूर सजा देगी।

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता- भजनलाल शर्मा

इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। हमने चुनाव के दौरान जो वादे किए हैं एक-एक को पूरा किया जाएगा। फिलहाल कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य मोदी जी की हर गारंटी को पूरा करना है। जिसमें एक मजबूत कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा भी है।

read also: UP: राम मंदिर उद्घाटन से पहले राम नगरी में बड़ा बदलाव, अब स्टेशन को कहिए ‘अयोध्या धाम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *