तमिल सुपरस्टार विजय स्टारर फिल्म बिगिल ने सिर्फ 5 दिन में 203करोड़की भारी कमाई कर हिंदी फिल्म हॉउसफुल 4 को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म को फेस्टिव सीजन में रिलीज़ होने का जमकर फायदा हुआ है. यह फिल्म लगभग 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिल्म के डायरेक्टर सुमित काडेल ने यहट्वीटकर बताया कि बिगिल ने पांच दिनों में 203 करोड़ रुपये की कमाई की है. थलपति विजय ने अजेय जीत का सिलसिला जारी रखा.
#Bigil grossed ₹ 203 cr globally in flat 5 days. #ThalapathyVijay unstoppable winning streak continues.
Sumit kadel (@SumitkadeI) 30 October 2019
बिगिल एक स्पॉट्स एक्शन फिल्म है. जिसमे विजय ने पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभाई है. पिता के किरदार में विजय एक स्थानीय डॉन के रोल में दिखे वही बेटे के रोल में वह एक महिला फूटबाल टीम के कोच के किरदार में दिखाई दिए. अभिनेता ने कोच का किरदार निभाने के लिए प्रशिक्षण भी लिया था.