Delhi: क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान

Mohammed Shami: बुधवार को इस साल मिलने वाले खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

9 जनवरी को दिए जाएंगे अवार्ड

बता दें कि, यह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्रदान करेगी। खेल मंत्रालय के मुताबिक, इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए जाएंगे। इस साल वनडे विश्वकप में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

read also: INDIA Alliance Meeting: राज्य स्तर पर होगा सीटों का बंटवारा, 30 जनवरी से साझा रैलियां…जानिए विपक्षी गठबंधन में लिए गए फैसलें

आगे खेल मंत्रालय ने बताया कि, समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना हैं। मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी                बैडमिंटन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी      बैडमिंटन

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड….

ओजस प्रवीण देवताले       तीरंदाजी

अदिति गोपीचंद स्वामी      तीरंदाजी

श्रीशंकर                  एथलेटिक्स

पारुल चौधरी              एथलेटिक्स

मोहम्मद हुसामुद्दीन        बॉक्सर

आर वैशाली               शतरंज

मोहम्मद शमी            क्रिकेट

अनुश अग्रवाल           घुड़सवारी

दिव्यकृति सिंह       घुड़सवारी ड्रेसेज

दीक्षा डागर           गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक     हॉकी

सुशीला चानु          हॉकी

पवन कुमार         कबड्डी

रितु नेगी           कबड्डी

नसरीन            खो-खो

पिंकी            लॉन बॉल्स

ऐश्वर्या प्रताप सिंह    शूटिंग

ईशा सिंह           शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह    स्क्वैश

अयहिका मुखर्जी    टेबल टेनिस

सुनील कुमार       रेसलिंग

अंतिम            रेसलिंग

रोशीबिना देवी      वुशु

शीतल देवी       पैरा आर्चरी

अजय कुमार     ब्लाइंड क्रिकेट

प्राची यादव       पैरा कैनोइंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *