ISIS के भी निशाने पर थे हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या में एक नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कमलेश तिवारी आतंकी सैन्य समूह ISIS के निशाने पर भी थे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारीकीगला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। भगवा कपड़े पहने हमलावर मिठाई के डिब्बों में चाकू और तमंचों को लाये थे और हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि ISIS के आतंकी उबैद और कासिम ने कमलेश तिवारी को मरने की धमकी दी थी। जिसका खुलाशा खुद उबैद और कासिम ने पुलिस के सामने किया था।

बता दे कि 2017 में गुजरात में एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (STF) ने ISIS के आतंकी उबैद और कासिम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उबैद और कासिम कमलेश तिवारी का नाम लिया था। ISIS के हैंडलर ने उबैद और कासिम को एक वीडियो दिखा कर कमलेश को मरने कहा था। गुजरात एटीएस ने एक चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश के बारे में बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *