कमलेश तिवारी हत्या केश में ATS ने सूरत से 3 शख्स को लिया हिरासत में

उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आयी है. सूरत पुलिस और ATS ने इस मामले में 3 संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया है. संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ जारी है.

जानकारी के मुताबिक, कमलेश तिवारी की हत्या में शामिल दोनों शूटर सूरत के रहने वाले हैं, उनकी पहचान CCTV के द्वारा हो गई है. गुजरात एटीएस के सूत्रों के अनुसार कमलेश तिवारी के कत्ल में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश तेजी सेकी जा रही है. एटीएस के खबरों के मुताबिक इस मामले में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है वे सूरत और अहमदाबाद के रहने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *