राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है।
मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से हिंसा तो हो ही रही है। इस हिंसा में कई लोग मारे गए, कई घर जला दिए गए, लेकिन अब जो दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरेआम सड़कों और खेतों में घुमाने का मामला सामने आया है वो देश को झकझोंर कर रख दिया है। भाजपा शासित राज्य में इस कुकृत्य का वीडियो सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। विपक्ष अब भाजपा पर लगातार सवाल उठा रहा है।
इस मामले में बिहार की सियासत भी गर्म नजर आ रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे हैं।
राजद सुप्रीमो ने कहा कि इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता और भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है। इसके अलावा जदयू अध्यक्ष ने भी पीएम मोदी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा कि मणिपुर में 56 + 56 इंच सीने वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित-वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच के सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ?
मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है।
नफ़रत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता एवं भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो
जदयू अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पता नहीं आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मानवता के प्रति संवेदना है भी या नहीं…!इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विदेशों में जाकर अपना जयकारा लगवाने वाले प्रधानमंत्री मोदी को देश में महिलाओं के साथ हो रहा घोर अत्याचार क्यों नहीं दिखता है ? डबल इंजन की सरकार वाले राज्य में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली इस घटना पर अब तो मौनव्रत तोड़िए साहब।
मणिपुर में 56 + 56 इंच सीने वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित - वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ?brbrमणिपुर की घटना