संसद में सोनिया गांधी और पीएम मोदी की हुई मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुई बात

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बीच मुलाकात हुई।
आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओंके बीच कुछ बातचीत भी हुई है। सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए कहा। जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि हम देशहित में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

अधीर रंजन चौधरी ने दी जानकारी

दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी Adhir Ranjan Chowdhry)ने कहा कि सदन की बैठक शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की ओर जाकर अभिवादन किया। जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। संसद सत्र के पहले दिन नेता आमतौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं।

कांग्रेस नेता ने मुलाकात को लेकर कहा कि सोनिया गांधी मणिपुर हिंसा पर चर्चा चाहती थी। जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि वह देखेंगे। विपक्ष भी लगातार मणिपुर हिंसा की चर्चा की मांग को उठा रहा है। मणिपुर हिंसा अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दो महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

दोषियों को नहीं बख्शेंगे- पीएम

पीएम मोदी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर विक्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना सभ्य समाज को शर्मशार कर देने वाली है। यह पूरे देश का अपमान है। सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। मामले में कठोरतम कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *