Parliament Winter Session: विपक्ष के हंगामे के बीच अधीर रंजन और सौगत रॉय समेत 33 सांसद निलंबित, अब तक 47 सांसदों पर गिरी गाज

Parliament Winter Session: सोमवार को संसद सुरक्षा सेंध को लेकर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही में बाधा ड़ालने के आरोप में लोकसभा से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया। अब तक कुल मिलाकर 47 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। जिसमें 30 सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद टी.आर. बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय समेत 33 सदस्यों को सोमवार को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

30 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

बताया जा रहा है कि 30 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया जबकि तीन सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। इससे पहले केन्द्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने निलंबन के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष के सामने एक प्रस्ताव पेश किया था। जिसे बाद में ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

read also: Pakistan: भारत के दुश्मन एक के बाद एक पाक में ढेर, उरी हमले में शामिल लश्कर आतंकी हबीबुल्लाह की हत्या

अब 47 सदस्यों पर गिरी गाज

उल्लेखनीय है कि संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया और सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान 14 सांसदों पर कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद 14 सदस्यों को निलंबित किया गया था। जिसमें 13 सांसद लोकसभा और एक सदस्य राज्यसभा का शामिल था। सोमवार को 33 सांसदों पर फिर निलंबन की गाज गिरी। अब तक संसद सुरक्षा चूक मामले में 47 सांसदों को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *