जब से सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म इंशाअल्लाह के बंद होने की ख़बर आई है. तभी से फैंस इस बात से बेहद निराश है. अगर फ़िल्म इंशाल्लाह बनती तो 19 साल बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ काम करते. लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के बंद होने के बाद इस बात से फैंस निराश है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि भंसाली की फ़िल्म गंगूबाई में आलिया के काम करने की खबरें काफी जोरो पर है.
हाल ही में हुए IIFA अवॉर्ड्स में आलिया ने बताया था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाली है. काफ़ी समय से बॉलीवुड गलियारों में फ़िल्म गंगूबाई में आलिया भट्ट के होने की खबरे काफ़ी गर्म है. अब ऐसी खबरे आ रही है कि फ़िल्म गंगूबाई में आलिया भट्ट के साथ सोनू के टीटू के स्वीटी के एक्टर कार्तिक आर्यन हो सकते है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया था. तो ऐसा, माना जा रहा है कि गंगूबाई में बतौर हीरो कार्तिक आर्यन काम कर सकते है. फ़िल्म गंगूबाई, लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित है. इस फ़िल्म में गंगूबाई कोठेवाली के नाम की महिला को दिखाया जाएगा जो कमाठीपुरा की महिला है. और अगर यह बात सच है, कि भंसाली की फ़िल्म गंगूबाई में कार्तिक और आलिया की जोड़ी है. तो फैंस के मज़े आ जायेंगे, और कार्तिक और आलिया दोनों के लिए यह बहुत बड़ी बात होगी. अभी तो फ़िलहाल दोनों एक्टर्स अपने कामो में व्यस्त है.