Ind vs SA: आवेश और अर्शदीप का कहर, अय्यर और सुदर्शन ने लूटी महफिल, अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Ind vs SA 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज की शुरूआत शान से की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया है। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 116 रनों पर ढेर कर दिया।

अय्यर और सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी

अर्शदीप और आवेश खान के तूफान में मेजबान टीम उड़ गई। भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 117 रनों का लक्ष्य महज 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। हालांक, भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ महज 5 रन बनाकर चलते। इसके बाद श्रेयस अय्यर 45 गेंद में 52 रन और सुदर्शन ने नाबाद 43 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े।  

ताश के पत्तों की तरह बिखरी अफ्रीका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका का फैसला एकदम गलत साबित हुआ। रीजा हेंड्रिक्स को अर्शदीप ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। रेसी वेन डर डुसेन भी जीरो पर चलते बने। टोनी दे जोरजी 28 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का तीसरा शिकार बने। कप्तान एडम मार्करम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए।

हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीका की डूबती नैया को पार नहीं लगा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर को 2 रन के स्कोर पर आवेश खान ने चलता किया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवर में महज 116 रन बनाक ढेर हो गई।

अर्शदीप-आवेश ने बरपाया कहर

बता दें कि, गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने जमकर कहर बरपाया। अर्शदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की धरती पर पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने।

तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *