Parliament Security Breach: ‘स्मोक अटैक’ करने वाले आरोपियों पर लगा आतंकवाद का आरोप, 7 दिन की मिली पुलिस रिमांड  

Parliament Security Breach: बुधवार को हुई संसद सुरक्षा सेंध मामले में पुलिस ने आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष की ओर से 15 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की गई। कोर्ट ने स्मोक अटैक के चारों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रिमांड को आगे बढ़ा दिया जाएगा।

आरोपियों पर लगा आतंकवाद का आरोप

अभियोजन पक्ष की ओर से चारों आरोपियों पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है। क्योंकि इन आरोपियों ने डर पैदा करने की कोशिश की है। बुधवार को दो लोगों ने लोकसभा में स्मोक अटैक किया और दो लोगों ने संसद के बाहर कलर स्प्रे किया था। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिय़ा था।

read also: संसद की सुरक्षा में सेंध, सरकार मूल सवाल पर चर्चा न कर आजमा रही है टोटके

संसद के अंदर माहौल खराब करने वाले दोनों आरोपियों के नाम सागर शर्मा और मनोरंजन हैं। सदन के बाहर स्प्रे करने वाले आरोपियों के नाम नीलम देवी और अनमोल शिंदे हैं। सुरक्षा चूक मामले में पांचवें आरोपी का नाम विशाल है। यह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। यह चारों आरोपी गुरुग्राम में विशाल के घर पर ठहरे थे।

मुख्य आरोपी फरार

अब तक मुख्य साजिशकर्ता को ललित झा बताया जा रहा है। यह अभी गिरफ्त से फरार है और पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही गिरफ्तार चारों आरोपियों के फोन भी पुलिस को रिकवर करने हैं। लोकसभा के अंदर और संसद के बाहर जिस स्प्रे को फेंका गया था, वह कहां से खरीदा गया उसकी जानकारी भी अभी पुलिस को जुटानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *