थाने में महिला को कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा

हरियाणा के गुरुग्राम एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसको सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरुर होगी कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है. दरअसल गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-1 के थाने में एक असम की महिला को कपड़े उतार कर पीटा गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय यह महिला डीएलएफ सेक्टर-1 के एक घर में मेड का काम करती है. घर के मालिक ने महिला के उपर चोरी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उसे थाने ले गया था. जिसके बाद थाने में पुलिस ने महिला को बर्बरता के सात पीटा और बेल्ट से उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया.

थाने में हुए इस प्रकार की घटना के सामने आने के बाद गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. बता दें कि पीड़ित महिला के पति ने पुलिस कर्मियों पर महिला के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है. 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ इस मामले की जांच की जा रही है.

पति के अनुसार एएसआई मधुबाला और जांच अधिकारीयों ने उसकी पत्नी को थाने में बुलाने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया. और बाद में महिला को नग्न करके बेरहरमी से उसकी पिटाई करते हुए नहीं किया गया जुर्म भी कुबूल करने का दवाब डाला.

घटना के सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के कई संगठनों ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के दफ्तर सामने इसका विरोध किया. जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस के PRO ने कहा की इस घटना से सम्बन्धित ASI मधुबाला, SHO स्वेत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, और महिला कॉन्स्टेबल कविता के खिलाफ जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *