कर्नाटक में शराब होम डिलीवरी करने वाले मंत्री को मिली येदियुरप्पा से फटकार

कर्नाटक की सरकार आपने एक मंत्री के कारन चर्चा में आ गए है। उनके उस मंत्री ने प्रस्ताव रखा था कि कर्नाटक में शराब की होम डिलीवरी की जानी चाहिए। जैसे ही ये खबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को पता चली उन्होंने उस मंत्री को फटकार लगाई।

बता दे कि, कर्नाटक सरकार के एक्साइज मिनिस्टर एच नागेश ने प्रस्ताव दिया कि, सरकार कर्नाटक के लोगों के लिए शराब को होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करायेगी। प्रस्ताव देने के बाद ये खबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पता चली, वो काफी नाराज़ हुए। उन्होंने उस मंत्री को फटकार लगते हुए कहा कि, आपको इस तरह के आइडिया के लिए किसने कहा और आपने ऐसे मुद्दे पर प्रेस से कैसे बात की। इस तरह के आइडिया आप अपने पास ही रखो. कर्नाटक इस समय बाढ़ से जूझ रहा है. आपका ऐसा प्रस्ताव नए विवाद को जन्म दे सकता है।

वहीं, मुख्यमंत्री से फटकार खाने के बाद नागेश ने कहा कि, मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है। मैं बस उदाहरण दे रहा था कि शराब की होम डिलेवरी का सिस्टम कई और राज्यों में है। हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं उन महिलाओं से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरे इस बयान से तकलीफ हुई। हमारा उद्देश्य साफ है कि राज्य को अवैध शराब से मुक्ति दिलाना। हमारे विभाग ने होम डिलेवरी का कोई आदेश नहीं दिया है।

बुधवार को नागेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, लोगों को घर पर शराब की डिलेवरी दी जाए तो ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में कमी आएगी। उन्होंने कहा था हमारा विचार है कि ऐसे लोग जो शराब पीते हैं, उनके लिए एक कार्ड इश्यू किया जाएगा। इसके बाद उनकी मांग पर उनके घर पर शराब की डिलेवरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *