भारतीय जनता पार्टी के मेरठ से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में भी एनआरसी लागू करने की मांग की है. एनआरसी को लेकरबीजेपी विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि यूपी में अवैध बांग्लादेशियों की संख्या एक लाख से अधिक हैं, जिनकी पहचान के लिए एनआरसी लागू की जाए.
विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पत्र में लिखा है, मेरठ में बांग्लादेश के घुसपैठियों ने सामाजिक समीकरण बिगाड़ दिया है. मेरठ में घुसपैठियों से बिजली चोरी, सरकारी रसद और सब्सिडी पर भारी असर पड़ रहा है.उन्होने बताया कि वह मेरठ कैंट से चुनकर आते हैं. इस जिले में दो विधानसभा मेरठ दक्षिण और मेरठ शहर में इन अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों ने सामाजिक समीकरण बिगाड़ दिया है. दोनों विधानसभा क्षेत्र इन घुसपैठियों के कारण एक विशेष समुदाय बाहुल्य हो गई है.
सत्यप्रकाश अग्रवाल नेकहा कि ये घुसपैठी झुग्गी-झोपड़ी में रहकर जनसंख्या बढ़ोत्तरी के साथ ही आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होतेहैं. उन्होने कहा कि पूरवर्ती सरकार नेअवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के राशनकार्ड, आधार कार्ड और मतदाता सूची में भी नाम जोड़ दिए गए हैं. कई बार विधानसभा में प्रश्न उठाने के बाद भी पिछले सरकारों ने कोई कार्रवाई नहीं की है.