बच्चों को जब भूख लगती है तो वो नखरें करते हैं या तो रोने लगते हैं. लेकिन मायला एंडरसन ऐसा नहीं करती है. मायला एंडरसन तीन साल की बच्ची है जो क्रोएशिया के डब्रोव्निक में परिवार के साथ छुट्टी मनाने आई थी. जब उसे भूख लगी तो उसने होने माता-पिता से बोला लेकिन उसके माता-पिता बेन और सोफी दूध का बैग भूल आए थे. जिसके बाद बच्ची बीयर बार में पहुंच गई.
जिस वक्त उनका परिवार पूल में उस मस्ती कर रहा था. उस समय वो पास के बीयर बार में पहुंची और दूध मांगा. लड़की के कॉन्फिडेंस को देखकर लोग हैरानी में पड़ गए. सभी को लगा कि बार टेंडर बच्ची को मना कर देगा. लेकिन उसने दूध से भरा ग्लास बच्ची को सर्व किया. इस वीडियो को बच्ची के पिता बेन एंडरसन ने रिकॉर्ड किया.
Ben Anderson (@IAmBenAnderson) August 26, 2019
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्ची बार टेबल पर बड़े की कॉन्फिडेंस में बैठी हुई है और दूध का ग्लास आने का इंतजार कर रही है.
उनकी मां ने इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मेरी बेटी वास्तव में कुछ और है. हमने उससे कहा था कि हमारे पास दूध का बैग नहीं है. कुछ खाने के लिए उसे पूल से बाहर निकलकर बार में जाना होगा और स्टाफ से खाने के लिए कुछ मांगना होगा. स्टाफ ने बीयर बार में उसके हाथ में दूध का ग्लास थमा दिया.