पीओके में जमात-ए-इस्लामी, जैश-हिजबुल और लश्कर के आतंकी की कश्मीर में हमले की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370को कमजोर किये जाने के बाद पाकिस्तान, भारत को जिहाद से हराना चाहता है। जिसके कारण पाक अधिकृत कश्मीर यानि पीओके में पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने कई ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जहाँ आतंकियों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी के कर्ता-धर्ता इजाज अफजल इस इस ट्रैनिंग कैंप को लीड कर रहे है। वहीं, हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के आतंकी अदनान रज्जाक को भी इस ट्रेनिंग कैंप में देखा गया है। इस ट्रेनिंग कैंप को अगस्त के महीने में शुरू किया गया है। वहीँ, रावलकोट में तरनूती और पोथी बाला के पहाड़ी के जंगलों से इनकी इन ट्रेनिंग कम्पों की तस्वीरें सामने आई हैं।ये भी देखा जा रहा है कि, आतंकी किसी एक कैंप या किसी खास लोकेशन पर ज्यादा वक्त के लिए नहीं ठहर रहे हैं और लगातार अपनी पोजीशन बदल रहे हैं।

बता दे कि, इन सभी आतंकियों का मकसद जम्मू-कश्मीर में आतंक फ़ैलाने को लेकर है। वहीँ, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर शमशेर खान जम्मू-कश्मीर के घुसने के नए तरीके सोचने में लगे हुए है। लेकिन भारतीय सेना ने आज एलओसी के पास 2000 के ऊपर सैनिकों को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान के आतंकी संगठन की अगली चल क्या होगी, यह पाकिस्तानी आतंकिओं के लिए चर्चा का विषय बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *