बेंगलुरु की सड़को पर उतरा ‘अंतरिक्ष यात्री’ वायरल हो रहा वीडियो

अगर आपको सड़क पर चलते हुए अचानक से कोई अंतरिक्ष यात्री दिखे, तो एक पल के लिए आपके मन ये सवाल जरुर उठेगा कि कौनहै ये शख्स? और वो ऐसा क्यों कर रहा है? कुछ एसा हीं हुआ बेंगलुरु के मागड़ी रोड पर चलने वाले यात्रीयों के साथ जब अचानक से आधी रात को सड़क पर एक शख्स अंतरिक्ष यात्री की वेश भूषा में चलते दिखा.

दरअसल बेंगलुरु के मागड़ी रोड पर अंतरिक्ष यात्री की वेश भूषा में चलने वाला कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं बल्कि बेंगलुरु का एक कलाकार बादल ननजुंद स्वामी था. लोगों को बेंगलुरु की ऊबड़-खाबड़ सड़कों की हालत समझाने के लिए उनेहोने यह मून वॉक किया था.

Hello bbmp@BBMPCOMM @BBMP_MAYOR @bbm #thelatest #streetart #nammabengaluru #herohalli pic.twitter.com/hsizngTpRH

baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) September 2, 2019

वीडियो के शुरुआत में देख कर ऐसा लग रहा मानों सच में एक अंतरिक्ष यात्री मून पर वॉक कर रहा हो. सड़कों की बदहाल स्थिति की तरफ लोगोंकी ध्यान खींचने के लिए विरोध का यह तरीका लोगों को काफी पसंद आया. बता दें कि बेंगलुरु की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और गड्ढे की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानी होती है.

इससे पहले भी बादल विरोध के लिए कई नए नए तरीके अपना चूके हैं. बेंगलुरु में सड़क पर बने गड्डों से साल 2015 में लोग काफी परेशान थे. तब अचानक से एक दिन सड़क के बीचोंबीच एक मगरमच्छ दिखाई दिया. जिसे बादल ने ही बनाया था. जिसके बाद महानगर पालिका ने गड्डों को भरने का काम शुरू किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *