पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन मामले में आठ लोग गिरफ्तार, घर पहुंची पीड़िता

पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब के नजदीक एक सिख ग्रंथी की बेटी को अगवा करके जबरन इस्लाम कुबूल करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीँ पीड़ित सिख लड़की को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है। कल पीड़ित सिख लड़की के परिजनों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की गुहार लगाई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात कर अपराधियों के खिलाफ करवाई करने को कहा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इस घटना के बाद भारत में सिख समुदाय आक्रोशित हो गया था। सूत्रों के मुताबिक, जिस मोहम्मद हसन से पीडि़त सिख लड़की का निकाह कराया गया था वह मुंबई हमलों के गुनहगार हाफिज सईद के संगठन जमात उद-दावा का सदस्य है। लड़की के पिता ननकाना साहिब के गुरुद्वारा तंबू साहिब में मुख्य ग्रंथी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि 27 अगस्त की रात कुछ हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर 19 साल की उनकी बेटी जगजीत कौर को अगवा कर लिया था।

इस घटना के एक दिन बाद पाकिस्तान की सरकार ने कारवाई करनी शुरू की। जिसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने अपराध से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीँ पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि, आरोप साबित होने पर इसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *