भाजपा सांसदमनोज तिवारी ने दिल्लीमें भी एनआरसी लागू किए जाने की मांग की है. मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर तैयार करने की जरूरत है क्योंकि स्थिति खतरनाक होती जा रही है. अवैध अप्रवासी जो यहां बस गए हैं, वे सबसे खतरनाक हैं, हम यहां भी एनआरसी को लागू करेंगे.
सांसद मनोज तिवारी ने यह मांग ऐसे समय की है जब असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की गई है. असम की राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई, जिसमें से अंतिम सूची से 19,06,677 लोग निकाले गए हैं. सूची में 3,11,21,004 लोगों को भारतीय नागरिक बताया गया है.
बता दे कि, जिन 19 लाख लोगों को एनआरसी लिस्ट में जगह नहीं मिली है, उनके लिए अब भी मौका है. इन लोगों को फॉरनर्स ट्रिब्यूलन में 120 दिनों में अपील करनी पड़ेगी. असम सरकार राज्य में एनआरसी की अंतिम सूची से निकाले गए लोगों से संबंधित मामले देखने के लिए 400 फॉरनर्स ट्रिब्यूनल्स स्थापित करेगी.