गुड़िया के पैर में प्लास्टर चढ़ने के बाद ही नन्ही मासूम ने करवाया अपना इलाज

करीब 11 महीने की छोटी सी बच्ची के पैर में प्लास्टर चढ़ाने के लिए डॉक्टरों ने एक अलग ही तरीका अपनाया. जिससे कि 11 महीने की छोटी सी बच्ची आसानी से अपना इलाज कराने के लिए तैयार हो गई. इस छोटी सी बच्ची के पैर में काफी गंभीर चोटें आई. जिसकी वजह से डॉक्टर को उसके पैरो पर प्लास्टर चढ़ाना था. मगर बच्ची इतना घबरा रही थी. कि डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

आख़िरकार डॉक्टरों ने बच्ची के घरवालों से बात कि तो पता चला की बच्ची की एक फेवरेट गुड़िया है. जिसे वो हमेशा अपने पास रखती है. उसी बात को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने एक तरकीब लगाई. गुडिया के पैरो पर भी प्लास्टर जैसी पट्टियां बांध दी और गुड़िया को बच्ची के पास ही बेड पर लिटा दिया. जिसकी वजह से बच्ची ने भी अपने पैरो पर प्लास्टर आसानी से चढ़वा लिया.

डॉक्टरों ने दवाई खिलाने हुए इंजेक्शन लगाने के लिए भी वही तरीका अपनाया. पहले डॉक्टरों ने गुड़िया को दवाई और इंजेक्शन देने का नाटक करना पड़ा. तभी बच्ची दवाई और इंजेक्शन ले रही थी.

यह प्यारी सी पूरी घटना दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली 11 महीने की बच्ची फरीन की है. जो दो सप्ताह पहले अपने बेड से गिर गई थी जिसके बाद उसके पैरो में फैक्चर हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *