आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिक 31 अगस्त है. अब यह आगे नहीं बढ़ेगी. दरअसल सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि आयकर रिटर्न फाइल करने का समय 31 अगस्त से आगे बढ़ाकर 31 सितंबर कर दिया गया है लेकिन आयकर विभाग ने इस बात को अफवाह बताते हुए कहा कि डेट 31 अगस्त ही लास्ट है.
इनकम टैक्सस डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, सीबीडीटी के संज्ञान में आया है कि आईटी रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि बढ़ाने के संबंध में एक आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. यह खबर आधारहीन है. इसमें किसी भी तरह की सच्चातई नहीं है. ऐसे में टैक्सिपेयर्स को 31 अगस्ती तक आईटीआर फाइल करने की सलाह दी जाती है.
It has come to the notice of CBDT that an order is being circulated on social media pertaining to extension of due dt for filing of IT Returns. It is categorically stated that the said order is not genuine.Taxpayers are advised to file Returns within extended due dt of 31.08.2019 pic.twitter.com/m7bhrD8wMy
Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 30, 2019
डिपार्टमेंट की ओर से साफ तौर पर टैक्सरपेयर्स को कल यानी 31 अगस्तस तक आईटीआर फाइल करने की सलाह दी गई है.
आपको बता दें कि पहले आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी लेकिन बाद में इसके डेट आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया.