इमरान खान ने एक बार फिर भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार के दिन अपने देश को सम्बोधित किया, जहाँ उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए फिर से भारत को परमाणु हमले की धमकी दी।

बता दे कि, सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, आज सिर्फ आपसे कश्मीर मुद्दे पर ही बात करेंगे। मैंने भारत को कितनी बार कह चूका हूँ कि कश्मीर का मुद्दा ऐसे नहीं सुलझेगा, जब तक दोनों देश आपस में मिलकर बैठेंगे नहीं, तबतक इस समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। जब मेरी सरकार आई तो मेरी पहली कोशिश थी रोजगार बढ़ाया जाए। जलवायु परिवर्तन भारत और पाकिस्तान दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए हम सभी पड़ोसियों के साथ दोस्ती करना चाहते थे। मैंने कहा था कि हिंदुस्तान एक कदम लेगा तो हम आपके तरफ दो कदम आएंगे।

उन्होंने कहा कि, भारत FATF जैसी संस्थाओं हमारे देश को ब्लैकलिस्ट कराने की कोशिश कर रहा है। 5 अगस्त को कश्मीर पर लिया गया फैसला जवाहर लाल नेहरू के कश्मीरियों के साथ किए गए वादे से मुकर जाना है। जम्मू – कश्मीर में नरेंद्र मोदी ने बड़ी गलती कर दी है, यह कश्मीरियों के लिए आजादी लेने का ऐतिहासिक अवसर है।

साथ ही साथ इमरान खान ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि हम दोनों के पास परमाणु हथियार हैं, अगर यह मामला युद्ध तक जाता है, तो विश्व भी प्रभावित होगा। हम कश्मीर के लिए हर हद तक जाएंगे। हमने कश्मीर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण किया है। अगर हमारे बीच लड़ाई होती है, तो इसके लिए विश्व भी जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *