दुनिया में अपना दम दिखा कर पीएम मोदी अपने देश भारत लौट आये हैं. पीएम मोदी दुबई, बहरीन और फ्रांस के दौरे से लौटे हैं, फ्रांस में पीएम मोदी ने जी 7की बैठक में भी हिस्सा लिया. जी 7की मीटिंग के बाद पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की जिसमें उन्होंने कश्मीर की मध्यस्तता को अपना निजी मामला बताकर किसी को दखल नहीं देने की बात कही.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi returns to India after concluding his three nation visit to France, United Arab Emirates and Bahrain. pic.twitter.com/PUiiUsWWQh
ANI (@ANI) August 26, 2019
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने कश्मीर की मध्यस्तता पर बात करने की बात कही थी जब वाशिंगटन में व्हाइट हाइस में उनके साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बैठे थे.
ट्रंप के बयान पर देश में खूब हंगामा हुआ था. विदेश मंत्री एस जयशंकर को संसद में बयान देना पड़ा कि डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी की ऐसी कोई बात नहीं हुई है.