BCCI के एथिक्स ऑफिसर का फरमान, 26 सितम्बर को हाज़िर हो द्रविड़

बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई के नियमों के उलंघन के आरोप में 26 सितम्बर को मुंबई में पेश होने को कहा है।

दरअसल यह इल्जाम मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य संजीव गुप्ता ने लगाया है। गुप्ता का कहना है द्रविड़ एक समय पर दो जगह कार्यरत है। गुप्ता के शिकायत अनुसार द्रविड़ कथित तौर पे हितों के टकराव के दायरे में आते है, क्योंकी वह इंडिया सीमेंट के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है जो की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का मालिक है। गुप्ता से शिकायत मिलने पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने द्रविड़ से लिखित तौर पे जवाब माँगा है।

आपको बता देंकोई भी व्यक्ति एक समय पर दो जगहों पर कार्यरत नहीं रह सकता यह बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ है। श्री जैन ने 26 सितम्बर को होने वाले सुनवाई में द्रविड़ को अपना पक्ष रखने को कहा है। वहीं द्रविड़ ने अपने बचाओं में कहा है की वो नियोक्ता इंडिया सीमेंट बिना वेतन अवकाश पे कार्यरत है और उनका आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *