पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के सीबीआई द्वारा गिरफ़्तारी पर पाकिस्तान ने विरोध जताया है। पाकिस्तानी सीनेटर रहमान मालिक ने चिदंबरम के गिरफ़्तारी पर कहा है कि, जम्मू – कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने चिदंबरम को गिरफ्तार करवाया है ताकि कश्मीर की हालात से लोगों का घ्यान भटकाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को खुली छूट दे रखी है।
साथ ही साथ कहा कि, ये गिरफ़्तारी सिर्फ चिदंबरम तक नहीं रुकेगी। आने वाले दिनों में और भी विपक्ष के नेताओं की की गिरफ़्तारी होगी ताकि उठे हुए विरोधी आवाज को दवाया जा सके। उन्होंने कहा कि, जब चिदंबरम इस्लामाबाद के सार्क सम्मेलन में भाग लिया था तो उन्होंने आगाह किया था कि, भारत में हिन्दू कट्टरपंथियों की नई सेना खड़ी होने जा रही है, लेकिन मैं उस वक्त सहमत नहीं था पर अब देख के लग रहा है कि चिदंबरम सही कह रहे थे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ जम्मू कश्मीर के लोगों को ही नहीं मार रही है बल्कि उन लोगों को भी अपने निशाने पे ला रही है जो उनके खिलाफ खड़े है।