मिलिट्री बेस में घुसा घड़ियाल,वीडियो हो रहा वायरल

आपने इंसानों को तो बहुत बार सुरक्षा में सेंध लगाते हुए देखा या सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को एक मिलिट्री बेस का सुरक्षा में सेंध लगाते सुना है. अगर नहीं तो इस खबर को जरुर पढें.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक भारी-भरकम घड़ियाल का मिलिट्री बेस के फेंस पर चढ़कर बेस अंदर दाखिल होने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. बताया जाता है कि यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा एक नौसेना हवाईअड्डे के मिलिट्री बेस के की है.

शनिवार को जब घड़ियाल मिलिट्री बेस के अंदर दाखिल हो रहा था, तब क्रिस्टीना स्टेवार्ट वहां से गुजर रही थी, तभी उसने इस घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो शेयर करते हुए क्रिस्टीना ने लिखा कि इस घड़ियाल को उन्होंने फेंस पर चढ़ते और फिर वहां से गायब होते देखा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं 2900 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है. इस वीडियो को कुछ लोगों ने डरावना बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *