आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ने के बाद पूरी कांग्रेस उनके समर्थन में उतर गई है. राहुल गांधी ने चिदंबरम के समर्थन में ट्वीट करके बोला है कि श्री चिदंबरम की चारित्रिक हत्या के लिए मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और एक रीढ़विहीनमीडिया वर्गों का इस्तेमाल कर रही है. मैं सत्ता के इस घृणित दुरुपयोग की कड़ी निंदा करता हूं. इससे पहले प्रियेका गांधी ने भी ट्वीट के जरिए चिदंबरम का समर्थन किया था.
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2019
बता दें कि पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. स्पेशल लीव पिटीशन पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना ने पी चिदंबरम की याचिका को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दिया है.