भूख से तड़प रहे सांप ने खुद को ही खा लिया, वीडियो हो रहा वायरल

कहतें हैं कि भूख की आग ऐसी होती है जिससे क्या इंसान, क्या पशु, क्या पक्षी, इस धरती पर मौजूद कोई भी नही बच पाया. आज हम भूख से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके वीडियो को देखकर हैरान हो जाऐंगे. सोशल मीडिया पर शेयर किये गए अजीबोगरीब वीडियो में एक सांप से भूख सहन ने हो पाई तो उसने खुद को ही खा लिया.

दरअसल फॉरगॉटन फ्रेंड रेपटाइल सेंचुरी ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक भूखे सांप ने अपनी ही बॉडी को आधा खा लिया था. हैरान कर देने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेपटाइल सेंचुरी के अंदर भूख से तड़प रहा सांप खुद को ही खा रहा है.

वीडियो में फॉरगॉटन फ्रेंड रेपटाइल सेंचुरी फेसबुक पेज के एक मेंबर जेस रोथहैकर बता रहे है कि जब किंग स्नेकर भूखे होते हैं तब दूसरे सांपो के साथ साथ खुद को भी खा लेते हैं. साथ हीं उन्होंने कहा की सांप अपनी पूछ को दूसरा सांप समझकर खा लेता है बाद में पता चलता है कि वो खुद को ही खा रहे हैं. ये खुद को कभी पूरी तरह से नहीं खा सकते हैं. हमने आज ऐसे ही एक किंग स्नेक को देखा. सांप की जान बचाने वाले टीम मेंबर ने कहा कि सांप जब खा रहा होता है और कोई उसकी नाक दबा दे तो उसको अच्छा नहीं लगता. क्योंकि उससे उसको घबराहट होती है और वो जो खा रहा होता है उसे तुरंत निकाल देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *