आम तौर पर इंसानों को हाथी और घोड़े की सवारी करते हए हाया जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स जिराफ की सवारी करने की कोशिश कर की कोशिश करते देखा जा रहा है. लेकिन जिराफ ने उसके पटक पटक कर उसकी हालत ही खराब कर दी.
एक रिपोर्ट के अनुसार वायरल हो रहा ये वीडियो कजाखस्तान के शिमकेंट चिड़ियाघर की है. जहां एक एक शराबी नशे में बाड़े के ऊपर चढ़ गया और फिर वहां से जिराफ की सवारी करने के लिए जिराफ की पीठ पर चढ़ गया. हालांकि थोड़े देर के लिए तो वो जिराफ की पीठ पर आराम से बैठकर उसे सहलाता, लेकिन कुछ समय बाद हीं जिराफ उसे झटक कर नीचे गिरा देता है.
View this post on Instagram
Аты шулы Шымкенттегі жирафтың жағдайын біліп қайттым арнайы барыпҮстіне Степаны міңгізген жирафтың аты Степа болып кетіпті
A post shared by Туркестан | Түркістан (@turkestan_today) on Jul 29, 2019 at 11:12pm PDT
एक बार चोट खाने के बाद भी शख्स ने हार नही मानी और वो फिर से बाड़े के ऊपर चढ़कर जिराफ की पीठ पर बैठ जाता है. फिर जिराफ ने भी वही किया, जो उसने पहले किया था. दूसरी बार भी चोट खाने के बाद शख्स वहां से बाहर निकल जाता है. बता दें कि 2 मिनट 50 सेकेण्ड के इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं जिराफ की सवारी वाले इस वीडियो के वायरल होते हीं पुलिस इस शख्स को ढूंढने में जुट गई है.