जमीन कब्जा करने के मामले में आजम खान पर एक और मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ अब जमीन कब्जा करने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बीते कुछ दिनों में सपा सांसद के खिलाफ अब तक कुल 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

आजम खान पर किसानों की जमीन हड़पने के काफी मामले दर्ज हो चुके हैं. जिसकी वजह से आजम खान पर अब करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले का आरोप है. वहीं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आजम खान को रामपुर में लग्जरी रिसॉर्ट हमसफर के लिए सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर नोटिस भी जारी किया है.

आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी भी विवादों में है. मदरसा आलिया ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके यहां रखे सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक इस्लामिक ग्रंथ चोरी हो गए. छापेमारी में पुलिस को वो किताबे विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में मिली. यूनिवर्सिटी मेंछापेमारी के विरोध करने के चक्कर में आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था. कई वर्ग किलोमीटर में बसी अली जौहर यूनिवर्सिटी साल 2006 में आजम खान ने शुरू की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *