IndvsWI 1stT20 : फ्लोरिडा में आज रोहित शर्मा बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन टी-20 मैचों का सीरीज शरू हो रहा है, और ऐसे भारतीय टीम के ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है. रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड आज तोड़ सकते है.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक 94 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 102 छक्के लगाए हैं, जबकि गेल ने इस फॉर्मेट में सबसे अधिक 105 छक्के लगाए हैं. रोहित को टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए महज चार छक्के की जरूरत है.

क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम है. गप्टिल ने 76 मैचों में 103 छक्के जड़े हैं. गेल भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. हालांकि गेल एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *