राहुल गांधी ने देश के बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने गिरती अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. आर्थिक वृद्धि में मंदी को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, बीजेपी सरकार कुछ बना नहीं सकती है. दशकों की मेहनत और जुनून से हमने जो बनाया है वह उसे सिर्फ नष्ट सकती है.

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2019

अर्थव्यवस्था ग्रोथ में गिरावट को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, बीजेपी सरकार कुछ नहीं बना सकती. दशकों की मेहनत और जुनून से हमने जो बनाया है वह उसे सिर्फ नष्ट सकती है. ट्वीट के साथ राहुल ने एक फाइल भी शेयर की है, जिसमें नौकरियों की कमी को दर्शाया गया है. इससे पहले राहुल गांधी ने 1 अगस्त को ट्वीट पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था, राहुल ने ट्वीट में लिखा था, प्रधानमंत्री जी, अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी से उतर गई है और लगता है सुरंग के अंत में कोई रोशनी नहीं है. अगर आपकी अक्षम वित्तमंत्री आपको ये कह रही हैं कि सुरंग के अंत में कोई रोशनी है तो भरोसा कीजिए ये पूरी गति से आती हुई मंदी की रेल है.

दरअसल भारत के सिर से दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज छिन गया है. अर्थव्यस्था की दृष्टि से अब भारत 7वें पायदान पर पहुंच गया है. विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस की अर्थव्यवस्था में भारत के मुकाबले ज्यादा ग्रोथ रिकॉर्ड की गई है. ब्रिटेन 5 पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि छठे स्थान पर फ्रांस काबिज हो गया है. जिस वजह से भारत पांचवें स्थान से खिसक कर सातवें पायदान पर आ गया है. जबकि अमेरिका टॉप पर बरकरार है.

दरअसल आंकड़ों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था साल 2018 में महज 3.01 फीसदी बढ़ी, जबकि इसमें साल 2017 में 15.23 फीसदी का इजाफा देखा गया था. इसी तरह ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2018 में 6.81 फीसदी बढ़ी. जिसमें साल 2017 में महज 0.75 फीसदी का उछाल आया था.इसके अलावा अगर फ्रांस की बात करें तो साल 2018 में इसकी अर्थव्यवस्था 7.33 फीसदी बढ़ी, जो कि साल 2017 में सिर्फ 4.85 फीसदी बढ़ी थी. इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था 2017 के मुकाबले 2018 में सुस्त रही, जिस वजह से भारत इस रैंकिंग में पिछड़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *