आपने इंसान औरकुत्ते की दोस्ती किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी ने कुत्ते से सिर्फ इसलिए शादी कर ली क्योंकी उसे अपने पसंद का सच्चा हमसफर नहीं मिल सका. दरअसल सोशल मीडिया परशादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कुत्ते से शादी करते दिखाई दे रही है.
हम बात कर रहें हैं पूर्व स्विमसूट मॉडल 49 वर्षीय एलिजाबेथ होड के बारे में जिन्होने अपने छह साल के कुत्ते से ही शादी कर ली है. ये शादी इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकी इसे दुनियाभर के लोगों ने ब्रिटेन के मशहूर टीवी शो द मॉर्निंग पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा.
Meanwhile on daytime TV… pic.twitter.com/Barx6AQeYX
This Morning (@thismorning) July 30, 2019
एक रिपोर्ट्स के अनुसार कई हस्तियों से एलिजाबेथ होड के संबंध रहे हैं. साथ हीं पिछले कुछ सालों में एलिजाबेथ ने करीब 200 से भी ज्यादा लोगों को डेट किया था, लेकिन उन्हें उनका सच्चा प्यार किसी में नहीं दिखा. जिसके बाद एलिजाबेथ ने अपने कुत्ते लोगन को ही अपना हमसफर बनाने की फैसला किया.
बता दें कि एलिजाबेथ का बेटा भी है. जो 25 साल का है. इसके अलावा एलिजाबेथ कहना है कि उन्हें अब किसी पुरुष की जरूरत नहीं है, अपनी पूरी जिंदगी वो अब अपने कुत्ते लोगन के साथ ही बिताएंगी.
ब्रिटेन के मशहूर टीवी शो द मॉर्निंग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया एलिजाबेथ की शादी का वीडियो अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां इस वीडियो को पांच हजार से ज्यादा लाइक किया गया हैं वहीं 1700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है.