Rajasthan CM: राजस्थान में बीजेपी आलाकमान सीएम के नाम पर मुहर मंगलवार को लगाएगा। प्रदेश में विधायक दल की बैठक मंगलवार को आयोजित होगी। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को होगी विधायक दल की बैठक
इस तीनों पर्यवेक्षकों की बैठक विधायकों के साथ में होगी। बैठक में सीएम के नाम से पर्दा उठ जाएगा। इस दौरान बीजेपी विधायकों प्रताप सिंह सिंघवी, अजय सिंह किलक और अंशुमान भाटी ने वसुंधरा राजे सिंधिया से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके अलावा बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भी राजे से मिले हैं।
रायपुर में मंथन जारी
बता दें कि, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी तीन राज्यों में बहुमत हासिल करने में सफल हुई है। तीनों राज्यों में सीएम के नाम मंथन जारी है। तीनों राज्यों में अभी तक सीएम के नाम पर मुहर नहीं लगी है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में रायपुर पार्टी मुख्यालय में दिग्गजों के बीच मंथन जारी है। किसी भी वक्त सीएम का ऐलान हो जाएगा।