एंटी स्टेलाइट मिसाइल बनाने वाला पॉंचवा देश हो सकता है फ्रांस

अमेरिका, रूस, चीन, और भारत के बाद फ्रांस एंटी स्टेलाइट मिसाइल बनाने वाला पॉंचवा देश बन सकता है. ज़मीनी ताकत बनने के बाद अब देशों के बीच अंतरिक्ष में भी ताकतवर देश बनने की होड़ सी लग गई है.

भारत, रूस, अमेरिका, चीन पहले ही एंटी स्टेलाइट मिसाइल बनाकर उसका सफल प्रशिक्षण कर चुके है. खबरों के मुताबिक फ्रांस के रक्षा मंत्री ने इस बात की घोषणा की है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम बस इसी क्षेत्र में पीछे है और अब हम इसी दिशा में काम करेंगे. फ्रांस के रक्षा मंत्री ने बताया की वो इस एंटी स्टेलाइट मिसाइल की मदद से अपनी अन्य सैटेलाइटों की सुरक्षा सुनिश्चित करंगे.

अंतरिक्ष में पहले से ही 2000 स्टेलाइट मौजूद है. आपको बता दे कि भारत ने इसी वर्ष मार्च मे अपनी एंटी स्टेलाइट मिसाइल का सफल प्रशिक्षण किया था.

जिसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा ने ये दावा किया था कि भारत के इस प्रशिक्षण के बाद उपग्रह के 400 टुकड़े हुए जो अंतरिक्ष में फैल गए.

जिससे अंतरिक्ष में अन्य सेटलाइट के लिए खतरा हो सकता है. नासा की इसी बात को आधार बना कर पाकिस्तान ने भी भारत के इस प्रशिक्षण को खतरनाक बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *